ऋषिकेश- रोमानिया से घूमने आई थी महिला पर्यटक, तपोवन में होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

Spread the love

थाना मुनि की रेती और नगर पंचायत तपोवन अंतर्गत एक होटल की तीसरी मंजिल से एक विदेशी महिला पर्यटक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और थाना पुलिस की मदद से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की मोर्चरी में महिला का शव रखा हुआ है। थाना पुलिस ने दूतावास को इसकी सूचना दे दी है।

 

थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना नौ अप्रैल तड़के सुबह करीब 3.30 बजे की है। टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन के फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी।

 

नौ अप्रैल सुबह करीब 3.30 बजे महिला ने अपने होटल से करीब 100 मीटर दूर वी थ्री होटल के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छानबीन में पता चला कि महिला ने इस होटल में भी जमकर उत्पात मचाया और होटल कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की।

इस दौरान महिला कब इस होटल की तीसरी मंजिल में पहुंची, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। महिला की मौत की सूचना दूतावास में भेज दी है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं शैलजा, BJP सरकार पर जड़े कई आरोप
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love