Bihar: CM नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, BJP के बड़े नेताओं का भी लग रहा जमघट, इस बात की हो रही है चर्चा

Spread the love

बिहार की राजनीति में कल का दिन ख़ास होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंचे जहां से वह अब राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। वे निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित चुने गये हैं। अब कल विधिवत शपथ ग्रहण करेंगे, लेकिन इस बीच बिहार से लेकर दिल्ली तक  सत्ता हस्तांतरण और नए मुख्यमंत्री बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

 

दिल्ली में भाजपा नेताओं का लग रहा जमावड़ा 
नीतीश कुमार कल राज्यसभा का सदस्य बनेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। चर्चा तो यह है कि बिहिअर में मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर 12 अप्रैल को एनडीए की बड़ी बैठक होने वाली है, लेकिन इइसको लेकर कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। बताया जाता है कि इस बैठक में न केवल बिहार के आगामी नेतृत्व पर चर्चा होने वाली है, बल्कि मंत्रिमंडल के नए स्वरूप को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जानी है।

जानिए कौन-कौन होंगे बैठक में शामिल 
मिली जानकारी के मुताबिक़ 12 अप्रैल को होने वाली एनडीए की बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंगल पाण्डेय, राज्य संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय राज्य गृहमंत्री नित्यानंद राय और विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि भाजपा नेता नीरज कुमार ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। भाजपा में बैठक होना कोई नई बात नहीं है। बैठकें होना भाजपा का रूटीन कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि अभी भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसको लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं।

और पढ़े  Bihar: अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पीके गन हाउस समेत आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- फिर उठी थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी की मांग, परिजन के साथ पूर्णिया सांसद भी उतरे सड़कों पर

    Spread the love

    Spread the loveपटना में नीट छात्रा की हत्या के मामले में परिजन के साथ-साथ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित…


    Spread the love

    Bihar- BJP कार्यालय के बाहर लगा सम्राट चौधरी का पोस्टर, CM बनाने की उठी मांग

    Spread the love

    Spread the loveआज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। वह कल राज्यसभा सदस्य बनने की शपथ लेंगे। वहीं इधर पटना में पोस्टरबाजी शुरू हो गई है। दरअसल पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी…


    Spread the love