Bihar- अररिया के बाजार समिति गेट पर खौफनाक मर्डर, युवक का सिर धड़ से अलग

Spread the love

ररिया जिले के फारबिसगंज शहर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाजार समिति प्रांगण के गेट संख्या 2 के पास एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक का गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

मृतक की नहीं हो पाई है पहचान
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक ने मामूली विवाद के बाद पिकअप ड्राइवर की कथित तौर पर हत्या कर दी।

कहासुनी के बाद हुई हत्या
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान ठेला संचालक ने ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल घटना की पूरी सच्चाई और कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


Spread the love
और पढ़े  Bihar-: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?
  • Related Posts

    Bihar- ‘अस्पताल ने शव छिपा लिए’- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप, क्या बोले DM?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के किसी अस्पताल में आग की ऐसी वारदात पहली बार इस तरह सामने आई है। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में रात करीब दो बजे आग की शुरुआत…


    Spread the love

    बिहार- मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज हताहत,चार मौतों की पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। सुबह 6:30 तक तीन शवों के निकाले जाने की पुष्टि हुई है,…


    Spread the love