दिल्ली ब्लास्ट- 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 दिन और बढ़ी

Spread the love

लाल किला के पास हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 दिन और बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अधिनियम के तहत नामित विशेष अदालत (श्रीनगर) में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनजीत राय के समक्ष हुई। आरोपियों में जमीर अहमद अहंगर (गांदरबल), मौलवी इरफान अहमद वागे (शोपियां), डॉ. मुजम्मिल शकील गनी (पुलवामा), डॉ. अदील अहमद राथर (काजीगुंड) और शाहीन सईद (लखनऊ/फरीदाबाद) शामिल हैं।

सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। वे पहले से ही दिल्ली की एनआईए अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि आरोप गंभीर हैं और ये देश की सुरक्षा, संप्रभुता व अखंडता के लिए खतरा पैदा करते हैं। ऐसे में आरोपियों की हिरासत जारी रखना आवश्यक है। अदालत ने सभी आरोपियों को नाै अप्रैल से 20 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आरोपियों की नियमित चिकित्सकीय जांच की जाए। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित अवधि के बाद की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  जरूरी बात: जा रहे है मतदान करने गुम हो गया वोटर आईडी कार्ड या नहीं बना, तब भी डाल सकते हैं वोट,  जानें तरीका
  • Related Posts

    अब तक असम में 60% मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी 50% से अधिक वोटिंग,वोटिंग जारी..

    Spread the love

    Spread the loveदो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश…


    Spread the love

    केरल विधानसभा चुनाव- मतदान करने पहुंचे फिल्मी सितारे, लाइन में लगे मोहनलाल, ममूटी ने पत्नी के साथ डाला वोट

    Spread the love

    Spread the loveगुरुवार को केरल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान चल रहे हैं। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज फिल्मी…


    Spread the love