Road Accident: सल्ट क्षेत्र में सड़क पर पलटी कार दो महिलाएं घायल, हायर सेंटर रेफर

Spread the love

 

ल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के शशिखाल बाजार के समीप स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार दरबान सिंह रावत (58) अपनी पत्नी निर्मल रावत (54) और भाभी माधुरी देवी (62) के साथ कार (डीएल-12 सीटी-6489) से दिल्ली से अपने पैतृक गांव पैसिया-गढ़कोट (सल्ट) जा रहे थे। वे सुबह चार बजे दिल्ली से निकले थे और दोपहर करीब डेढ़ बजे शशिखाल बाजार के पास बासुआ बैंड पार करते ही हादसा हो गया।

वाहन चला रहे दरबान सिंह को अचानक झपकी आ गई जिससे कार सड़क किनारे पहाड़ी की ओर बनी नाली से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कार खाई की ओर नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद पीछे से आ रहे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकाला। इस दुर्घटना में निर्मल रावत और माधुरी देवी घायल हो गईं जबकि दरबान सिंह सुरक्षित है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी को जलभराव से मिलेगी राहत, शहर की ड्रेनेज योजना को मिली मंजूरी
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love