ऋषिकेश- पुलिस मुठभेड़, चेकिंग के दौरान भागा हरियाणा का युवक, जंगल में घुसकर चलाई गोली, पुलिस ने पकड़ा

 

षिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग के दौरान हरियाणा निवासी एक युवक के भागने और फिर पुलिस पर फायरिंग करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जंगल में घुसकर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हरियाणा निवासी इमरान नाम का युवक पुलिस को देखकर काली मंदिर की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह पास के जंगल में घुस गया।

पुलिस ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घेरकर काबू कर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना में पुलिस टीम सुरक्षित रही और किसी को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चोरी के एक मामले में भी संलिप्त रहा है। एसपी देहात जया बलूनी ने कहा की मामले मे जांच की जा रही है, उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग क्यों की इसके बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।

उठे सवाल
बड़ा सवाल यह है कि यदि पुलिस पहले से चेकिंग कर रही थी, तो संदिग्ध को भागने का मौका कैसे मिला? आरोपी वास्तव में फायरिंग कर रहा था या सिर्फ पुलिस की कहानी है। या फिर यह पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराने की कहानी है। आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए पुलिस ने आरोपी को ट्रक चोरी के मामले में शामिल बताया है।

और पढ़े  हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…