उत्तराखंड : सावधान प्रदेश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले आज मिले 29 नए मरीज, किसी भी संक्रमित की मौत नहीं ।

Spread the love

उत्तराखंड में रविवार को 29 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अब राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 177 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में छह, उत्तरकाशी जिले में एक, देहरादून में 18, नैनीताल और हरिद्वार में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344043 हो गई है। इनमें से 330304 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  जल संकट से जूझ रही है पौड़ी की जनता, जिले में हर तीसरी शिकायत पानी से जुड़ी हुई
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC में ‘नो व्हीकल डे’ घोषित-: चीफ जस्टिस से लेकर सभी अधिवक्ता पैदल पहुंचे अदालत। 

    Spread the love

    Spread the loveईंधन के वैश्विक संकट और राष्ट्र पर इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘ नो व्हीकल डे ‘ मनाते हुए आज मुख्य न्यायाधीश मनोज…


    Spread the love

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *