केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा- ऐसा किया तो टिकट रद्द करने पर वापस नहीं होगा किराया, जानिए गाइडलाइन

 

केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट रद्द करने की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। शटल उड़ने में अगर 24 घंटे से कम समय रह गया है तो टिकट रद्द करने पर यात्री को किराया वापस नहीं किया जाएगा। शटल समय से पांच दिन पहले टिकट रद्द करने पर किराये का 75 प्रतिशत और 48 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 50 प्रतिशत वापस किया जाएगा।

इसके अलावा 24 से 48 घंटे के बीच टिकट रद्द करने पर 25 प्रतिशत किराया वापस होगा। मौसम के कारण शटल रद्द पर यात्री को पूरा किराया वापस किया जाएगा।

केदारनाथ हेली सेवा के संचालन के लिए बुधवार को डीजीसीए व यूकाडा के अधिकारियों की नई दिल्ली में बैठक हुई। इसमें डीजीसीए ने सुरक्षा उपायों के साथ ऑपरेटरों की तैयारियों पर चर्चा की है। बैठक में यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि बैठक में हेली सेवा के सुरक्षा से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…