नए फॉर्म- सरकार ने जारी किए 4 नए फॉर्म, जानें आपको कौन सा भरना है और कौन सा नहीं

Spread the love

रकार की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने से लेकर उसके आवेदन फॉर्म में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को सूचित भी किया गया था।

वहीं, अब सरकार की तरफ से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए नया फॉर्म जारी कर दिया गया है। इसमें 4 तरह के फॉर्म जारी किए गए हैं जिन्हें अलग-अलग कैटेगरी के लोग भरकर आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं…

 

 

पैन कार्ड के लिए कौन-कौन से फॉर्म जारी हुए हैं?

  • फॉर्म 93
  • फॉर्म 94
  • फॉर्म 95
  • फॉर्म 96

 

 

किसे कौन सा फॉर्म भरना है?

  • अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो पैन कार्ड भरने के लिए आपको फॉर्म 93 भरना है
  • भारत में रजिस्टर्ड कंपनियों/संस्थाओं के लिए फॉर्म 94 है
  • विदेशी नागरिकों और अनिवासी भारतीयों यानी NRI के लिए जो भारत में PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं उन्हें फॉर्म 95 भरना होगा
  • विदेश में रजिस्टर्ड कंपनियों/संस्थाओं के लिए फॉर्म 96 जारी हुआ है

 

नए फॉर्म में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं?

  • पहचान स्पष्ट करने के लिए पैन कार्ड की फोटो का साइज बढ़ाया गया है
  • पैन कार्ड के नए फॉर्म में सिर्फ वे जानकारी ही मांगी जाएंगी, जो जरूरी हैं और गैर-जरूरी कॉलम हटाए गए हैं
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है
  • आवेदन से लेकर स्टेटस जैसी सभी जानकारी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर ही दी जाएंगी

 

भारत के नागरिकों के लिए कुछ खास नियम लागू

  • नाम पूरा भरना होगा और सही तरीके से भरना होगा
  • पैन कार्ड के लिए मां का नाम देना अनिवार्य है
  • रेजिंडेंशियल स्टेटस बताना होगा
  • आप चाहें तो अपने पैन कार्ड को घर की जगह अपने दफ्तर के एड्रेस पर भी मंगवा सकते हैं, बस इसके लिए कुछ अतिरिक्त डॉक्यूमेंट देने होंगे
और पढ़े  Himachal- डीएफओ ने नहीं सुनी विधायक की बात, अनुराधा राणा ने की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

 

ये बात भी ध्यान रखे:-
  • पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार के अलावा भी कई अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी
  • वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, हाई स्कूल (10 क्लास का सर्टिफिकेट या मार्कशीट) या मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए शपथ पत्र की जरूरत हो सकती है आदि

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love