काम की खबर: आपके पास नहीं है वोटर ID कार्ड फिर भी ऐसे डाल सकते हैं वोट, जानिए …

Spread the love

ज असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। वहीं गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव चुनाव हो रहे हैं। आपमें से कई लोग ऐसे होंगे, जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। ऐसे में आपका सवाल होगा कि आप वोट कैसे डालेंगे? ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डालने का विकल्प दिया है। जानिए कैसे…

 

पहले जान लीजिए किन लोगों को वोट डालने का अधिकार है?

ऐसे सभी नागरिक वोट डाल सकेंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट में होगा। वोटर लिस्ट में नाम होने पर आप बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डाल सकेंगे। हालांकि, इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित 11 तरह के दस्तावेजों में से किसी एक का आपके पास होना अनिवार्य है।

 दस्तावेज दिखाने होंगे?

1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।

4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचान पत्र।

और पढ़े  गंगा एक्सप्रेसवे- 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट चार हिस्सों में पूरा

 

इन सभी में से कोई एक पहचान पत्र दिखाने पर आप वोट दे सकेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप का डबल अटैक-: ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी को बताया जीनियस, कहा- परमाणु हथियार छोड़े बिना नहीं होगी कोई डील

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे जीनियस बताते हुए साफ कहा कि जब…


    Spread the love

    राजस्थान में पांच लोग जिंदा जले,चलती कार में लगी आग, चालक गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love