जरूरी बात: जा रहे है मतदान करने गुम हो गया वोटर आईडी कार्ड या नहीं बना, तब भी डाल सकते हैं वोट,  जानें तरीका

Spread the love

दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की है।

पोलिंग स्टेशन पर जाकर आप वोटर आईडी कार्ड यानी पहचान पत्र के जरिए मतदान कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है या फिर आपका वोटर आईडी कार्ड गुम हो गया है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं…

 

बिना वोटर आईडी कार्ड कैसे कर सकते हैं मतदान?

  • अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना या गुम हो गया है, तो भी आप मतदान कर सकते हैं
  • आपको मतदान केंद्र पर वोटर आईडी कार्ड की जगह वो डॉक्यूमेंट लेकर जाना होता है, जो वोटिंग के लिए मान्य होता है
  • आगे आप उन डॉक्यूमेंट की लिस्ट देख सकते हैं जिनका इस्तेमाल आप मतदान करने के लिए कर सकते हैं

 

वोटर आईडी कार्ड न होने पर मतदान के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • बैंक या डाकघर की फोटो वाली पासबुक
  • सरकारी कर्मचारी का फोटो सहित सर्विस आईडी कार्ड
    • एनपीआर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
    • विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (मनरेगा) जॉब कार्ड
    • श्रम मंत्रालय की ओर से तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
    • फोटो सहित पेंशन डॉक्यूमेंट
    • सांसद और विधायक या विधान परिषद सदस्य का आधिकारिक पहचान पत्र

    नोट:- इनमें से किसी भी एक डॉक्यूमेंट को मतदान केंद्र पर संबंधित अधिकारी को दिखाकर आप अपना वोट डाल सकते हैं।

 

क्या इन डॉक्यूमेंट से हर कोई कर सकता है मतदान?

  • नहीं, हर कोई ऊपर बताई गई डॉक्यूमेंट लिस्ट में से किसी को भी दिखाकर मतदान नहीं कर सकता है
  • जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में होता है सिर्फ वे ही इस तरह से वोट डाल सकते हैं
  • जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे मतदान नहीं कर सकते, फिर चाहे उनके पास वोटर आईडी कार्ड ही क्यों न हो

Spread the love
और पढ़े  मणिपुर हिंसा में अब तक 58 हजार से अधिक विस्थापित, 217 की मौत, विधायक की मौत पर चुराचांदपुर में बंद
  • Related Posts

    बंगाल विधानसभा चुनाव- बंगाल में 142 सीटों पर मतदान शुरू, पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत…


    Spread the love

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2026- आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, 142 सीटों पर BJP-टीएमसी में सीधी टक्कर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का…


    Spread the love