मुख्यमंत्री का दौरा- यमुना बाजार और वासुदेव घाटों का एलजी-सीएम ने लिया जायजा, मानसून से पहले तैयारी पूरी करने का आदेश

Spread the love

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि घाटों से संबंधित सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘घाटों की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और चल रहे पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। गाद निकालने के काम मिशन मोड में तेज किए जाएं और मानसून से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।’

सीएम ने कहा, ‘यमुना हमारी आस्था और विरासत की धारा है। उसके तटों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छ यमुना का जो संकल्प हमने लिया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर उतारा जा रहा है।’


Spread the love
और पढ़े  दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक: गृह मंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
  • Related Posts

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित…


    Spread the love