पश्चिम एशिया संकट- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, परमाणु कचरा हटाएगा अमेरिका, प्रतिबंधों में राहत की तैयारी

पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से भड़के संघर्ष ने आज एक अहम मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का संघर्षविराम समझौता हुआ है, इसके तहत दोनों देशों ने लड़ाई रोकने पर सहमति दी है और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का आश्वासन भी दिया गया है, जो वैश्विक ऊर्जा मार्ग के रूप में बेहद अहम है।

 

ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, परमाणु कचरा हटाएगा अमेरिका, प्रतिबंधों में राहत की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में एक सकारात्मक शासन परिवर्तन यानी, रिजीम चेंज हुआ है। अब अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि अब ईरान में यूरेनियम का संवर्धन पूरी तरह रोक दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर उन सभी परमाणु अवशेषों यानी की न्यूक्लियर डस्ट को खोदकर बाहर निकालेगा और हटाएगा, जो बी-2 बॉम्बर्स  से किए गए हमलों के बाद सुरंगों में दबे हुए हैं। ट्रंप के अनुसार, इन ठिकानों पर ‘स्पेस फोर्स’ और उपग्रहों के माध्यम से बेहद सटीक निगरानी रखी जा रही है ताकि परमाणु सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके।

इतना ही नहीं,  ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर लगे कड़े आर्थिक प्रतिबंधों और टैरिफ में ढील देने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति ने बताया कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 15 सूत्रीय समझौते के अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। ट्रंप ने कहा कि हमले के बाद से परमाणु साइटों पर कुछ भी छुआ नहीं गया है और अब बातचीत के जरिए क्षेत्र में स्थिरता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा तनाव के दौरान पश्चिम एशिया में ईरान की मदद करने वाले देशों पर अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है।

और पढ़े  पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा एलान: रूस से अमेरिका पहुंचेगा 3 लाख टन डीजल, क्या है वजह?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…