पंतनगर- न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के विजेता रहे दीपांशु, दिव्यम और यथार्थ, पंतनगर में राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

Spread the love

राज्यपाल मंगलवार को पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित खबरों के लिटिल मास्टर मंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्राफी और चैक देकर पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान पर आए दीपांशु गहतोड़ी को एक लाख, द्वितीय रहे दिव्यम अग्रवाल को 75 हजार और तृतीय रहे यथार्थ मेहरा 50 हजार रुपये का चैक भेंट किया गया। इस दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो उठा। राज्यपाल ने कहा यह पहल विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित कर उनका ज्ञानार्जन करेगी।

 

 

उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने की प्रतिभा को चार चांद लगाने का काम किया है। उत्तराखंड के प्रत्येक स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी ऐसे ही प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच कम से कम आधा घंटा पढ़ने की आदत विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने छात्र छात्राओं और युवाओं में सोशल मीडिया के प्रति बढ़ रहे लगाव पर चिंता जताई। कहा कि आज सोशल मीडिया में लोग गैर जिम्मेदाराना तरीके से पोस्ट कर देते हैं। इससे इंसान का स्वयं का आत्मविश्वास भी डगमगा जाता है। आज अधिकांश लोग रील बनाने की की होड़ में शामिल है। कहा कि हमें खुद को इससे थोड़ा दूर करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि सोशल मीडिया का फायदा उठाएं पर उसके गुलाम न बनें।

एक प्रसंग सुनाते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिकागो में स्वामी विवेकानंद एक पुस्तकालय से इनसाइक्लोपीडिया पढ़ने को ले गए। सुबह उन्होंने वह किताब वापस लाइब्रेरी में जमा कर दी। लाइब्रेरियन ने इस पर आश्चर्य जताते हुए स्वामी विवेकानंद से पूछा कि किताब पढ़ी भी या नहीं। तब विवेकानंद ने आत्मविश्वास से भरकर कहा था आप किसी भी पेज नंबर से पूछ लिजिये। लाइब्रेरियन ने एक पेज नंबर बताकर पूछा तो स्वामी विवेकानंद ने उस पेज में लिखा वह सब कुछ हू-ब-हू सुना दिया। राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं का नाम लेकर कहा कि आज से आप एक जिम्मेदार नागरिक बन गए हैं। क्योंकि आप में प्रतिभा थी तो सम्मान मिला इसलिए अब आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वह संकल्प लें कि पढ़ने की आदत को फैलाएंगे।

कमिश्नर को दिए निर्देश कुमाऊं के हर स्कूल में हो न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने खबरों के लिटिल मास्टर न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद आयुक्त दीपक रावत को निर्देश दिए कि वह मंडल के प्रत्येक विद्यालय में इसी तरह न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता कराएं ताकि बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित किया जा सके। कहा कि स्कूलों में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राएं भावी भारत के निर्माण की शुरूआत हैं। बच्चे केवल विद्यार्थी नहीं बल्कि राष्ट्र की धड़कन हैं। कहा कि यदि हमें भारत को विकसित भारत बनाना है तो रीडिंग हैबिट विकसित करनी ही होगी।

और पढ़े  फूलों की घाटी: 2 माह में ही टूटा पिछले सीजन का आंकड़ा, 16,462 पर्यटक पहुंचे, भारतीय पर्यटकों की बढ़ी आमद

Spread the love
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love