मेष राशि-आज का दिन जैसे आपके करियर के दरवाजों पर नई रोशनी लेकर आया है। तरक्की की राहें खुद आपको बुलाती नजर आएंगी और अगर आप विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो कोई बड़ा मौका दिल को खुश कर सकता है। ऑफिस में दिल की बात कहना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा, बस किसी बेकार की राजनीति से दूरी बनाए रखें।
वृषभ राशि –आज आपका मन पढ़ाई और ज्ञान में डूबा रहेगा, जैसे हर शब्द आपको सफलता की ओर ले जा रहा हो। किसी धार्मिक माहौल में जाने का मौका मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी और प्रमोशन की खबर दिल को सुकून दे सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होकर चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगी। परिवार का साथ और स्वादिष्ट भोजन आज के दिन को और खास बना देगा, बस प्रेम में अपने साथी की भावनाओं को समझना न भूलें।
मिथुन राशि-आज आपके अंदर का लीडर जाग उठेगा, जो हर मुश्किल को चुनौती की तरह स्वीकार करेगा। कुछ रुकावटें जरूर आएंगी, लेकिन आप हार मानने वालों में से नहीं हैं। नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में जन्म ले सकता है। घर में खुशियों की हलचल तब बढ़ेगी जब आप संतान की इच्छा पूरी करेंगे।
कर्क राशि – आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की भी पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का आज आपको पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े किसी मामले में विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज व्यापार में कुछ रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी आपको सही रास्ता दिखाएगी। आपके फैसले लोगों को चौंका सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार और अपनापन बना रहेगा। किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन परिवार में किसी की सेहत आपको चिंतित कर सकती है।
मीन राशि –आज किस्मत आपके साथ खड़ी नजर आएगी। हर काम में फायदा मिलने के संकेत हैं, बस घर में शांति बनाए रखना जरूरी है। किसी जरूरी बात को हर किसी से साझा करने से बचें। खास लोगों से मुलाकात आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपका प्यार सब ठीक कर देगा। आज आपके अंदर कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा जाग सकती है।








