रामनगर- हनुमान धाम पहुंचे CM धामी, पूजा-अर्चना कर देवभूमि के देवत्व को बचाने का लिया संकल्प

 

रामनगर के छोई स्थित हनुमान धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश से देवत्व को बचाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर पहुंचें। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पहले कोसी रोड स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद मुख्यमंत्री छोई के हनुमान धाम पहुचें। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के 21 दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना ने बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय स्नातन धर्म का स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारे सांस्कृतिक मूल्य बने रहने चाहिए। इसके लिए उन्होंने देव भूमि के देवत्व को बचाने का संकल्प लिया। जिसके बाद उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन वितरित कर वह वापस देहरादून को लौट गए। इस दौरान हनुमान धाम के आचार्य विजय, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भगीरथ लाल चौधरी, गणेश रावत, संजय डोर्बी, जगमोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर, सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…