उत्तर प्रदेश : पुलिस के उत्पीड़न से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Spread the love

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में जेल से छूटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर ही युवक ने आत्महत्या की है। मोर्चरी में शव की एक आंख क्षत-विक्षत देख गुस्साए परिजनों ने अस्पताल गेट के बाहर ही जाम लगाकर हंगामा किया।
सीओ सिटी संतोष कुमार ने समझाकर परिजनों को शांत कराया और जाम खत्म कराया। पुलिस का कहना है कि आंख के क्षत-विक्षत होने का कारण मोर्चरी के चूहे भी हो सकते हैं। एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि परिजनों के आरोपों की जांच सीओ सिटी को दी गई है।

मोर्चरी के चूहे, नेवले बने लाइलाज
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का कहना है कि मोर्चरी में चूहों और नेवलों की तादात बहुत है। जिस कारण अक्सर ही वे शवों को क्षत-विक्षत कर देते हैं। हैरत की बात तो यह है कि समस्या बताने वाले इन लोगों ने उसके समाधान का क्या प्रयास किया, इस सवाल पर सभी मौन धारण कर लेते हैं


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *