उत्तराखंड- मित्र पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर, CM धामी ने बताया गौरव का पल, डीजीपी को दी बधाई

Spread the love

 

त्तराखंड की मित्र पुलिस को बेहतर पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का पल बताया और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ को बधाई दी। डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस सम्मान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण केवल एक उपलिब्ध का नहीं बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण है। यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिला है। इस सम्मान के लिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की।

यह सम्मान एक कठोर और बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिया जाता है जिसमें पुलिस बल के हर आयाम, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा और तकनीकी नवाचार का गहन परीक्षण किया जाता है।

साइबर अपराध नियंत्रण की कसौटी पर भी मित्र पुलिस को परखा गया है। राष्ट्रपति पुलिस कलर को निशान भी कहा जाता है। यह सम्मान एक बैज के रूप में पुलिस बल के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी वर्दी पर धारण करते हैं। बता दें कि यह सम्मान उन पुलिस बलों को दिया जाता है जो कम से कम 15 वर्ष पुराने हों।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love