हल्द्वानी- बेटी के एक फैसले से बिखर गया घर, तानों से तंग आकर माता-पिता ने शहर छोड़कर गांव जानें का फैसला लिया

Spread the love

 

ल्द्वानी के मुखानी की एक कॉलोनी से 19 वर्षीय हिंदू युवती के दर्जी के साथ चले जाने के बाद उसके माता-पिता ने शहर छोड़ दिया है। 26 फरवरी को युवती स्कूल जाने के लिए घर से निकली और फिर नहीं लौटी। बाद में पुलिस ने संगठनों के दबाव पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को बरामद किया। युवती ने दर्जी के साथ ही रहने की जिद करते हुए माता-पिता के साथ बदसलूकी की थी। इसी से दोनों आहत थे। लगभग तीन साल पहले दर्जी ने अमरावती कॉलोनी में एक दुकान किराये पर ली थी। युवती सिलाई सीखने के लिए दर्जी के पास जाने लगी थी। युवती 26 फरवरी को इंटर कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। इस दौरान दर्जी की दुकान भी बंद हो गई।

 

परिजनों ने उस पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी। संगठनों के दबाव पर मुखानी पुलिस ने लगभग एक माह बाद 24 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की। तीन दिन बाद पुलिस ने युवती और दर्जी दोनों को ढूंढ़ निकाला। आरटीओ चौकी में युवती ने अपनी मां को थप्पड़ मारा और पिता से भी बदसलूकी की। इस घटना से माता-पिता बहुत शर्मसार हुए। सब्जी का ठेला लगाने वाले पिता ने बताया कि लोकलाज के कारण हल्द्वानी में रहना मुश्किल हो गया था। समाज के ताने भी उन्हें परेशान कर रहे थे। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी छोड़कर बरेली स्थित अपने गांव जाने का फैसला किया।

और पढ़े  15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love