नैनीताल- लेन-देन के लिए मॉलरोड पर नाव चालकों व पर्यटकों में मारपीट, पुलिस तक पंहुचा मामला 

नैनीताल की मॉलरोड पर बृहस्पतिवार देर शाम नाव चालकों और पर्यटकों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार, मॉलरोड क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर नाव चालकों और पर्यटकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि नाव चालकों ने पर्यटकों को मॉलरोड पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पर्यटन नगरी की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  रुद्रपुर: नितिन नवीन के 14 मिनट के संबोधन ने तराई की सियासत में साधे कई निशाने
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…