रुद्रप्रयाग: यात्रा मार्ग पर 200 स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी तैनात, हर वक्त तैनात रहेंगी 12 एंबुलेंस

 

केदारनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। गौरीकुंड से केदारपुरी के यात्रा पैदल मार्ग पर सोनप्रयाग, भीमबली, जंगलचट्टी, लिनचोली में मेडिकल राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। गौरीकुंड व केदारनाथ में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग और आपातकालीन उपचार के लिए करीब 200 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात रहेगी।

 

इसमें 30 चिकित्सक, 25 फार्मासिस्ट और 30 से अधिक नर्सिंग व सहायक स्टाफ शामिल हैं। सभी को अलग-अलग पड़ावों और स्वास्थ्य केंद्रों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग का दल प्रमुख पड़ावों पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा देगा। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर 12 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। ऑक्सीजन सिलिंडर और पोर्टेबल ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था भी कर दी गई है।

हर दो किलामीटर पर बनी है एमआरपी

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर प्रत्येक दो किलोमीटर के बीच में मेडिकल सहायता ईकाई बनाई गई है। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी और फाटा के स्वास्थ्य केंद्र इनसे जुड़े रहेंगे। सोनप्रयाग, चौरी, चिरबासा, जंगल चट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैरव ग्लेशियर, रुद्रा पॉइंट, बेस कैंप पर विभाग ने एमआरपी सेंटर बनाए है।

स्वास्थ्य विभाग यात्राकाल में हर तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों को सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया गया है ताकि सभी को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। इस बार मेडिकल कॉलेज व अन्य जनपदों से भी चिकित्साधिकारी हमें प्राप्त हुए हैं। – डॉ. राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग।

और पढ़े  हल्द्वानी: परिवार के साथ घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी से गाली-गलौज, अज्ञात कार चालक ने की अभद्रता
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…