केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर से मारपीट

Spread the love

 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को निशाना बनाते हुए उनके गनमैन और ड्राइवर पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

कब हुई घटना?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वांडूर के तिरुवाली के पास चेल्लीथोडे इलाके में हुई। उस समय थरूर कांग्रेस नेता एपी अनिलकुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

एफआईआर में क्या बताया गया?

वांडूर पुलिस ने बताया कि सांसद के गनमैन रतीश केपी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों का एक पांच सदस्यीय समूह दो वाहनों में सवार होकर आया और उन्होंने सांसद के काफिले की गाड़ी को रास्ते में रोक लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई वह सड़क काफी संकरी है। गनमैन ने केवल आगे चल रहे वाहन से काफिले को रास्ता देने के लिए थोड़ा तेज चलने का अनुरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और जब गनमैन ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर और ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

 

आरोपियों की पहचान कर ली गई है

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन हरकत में आए। देर रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

और पढ़े  पाकिस्तानी आतंकवाद पर आंखें मूंद रहा अमेरिका, इससे भारत में नाराजगी

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान ने 24 घंटों में अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गिराए,पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के साथ करीब पांच सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में ईरान द्वारा दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…


    Spread the love

    मतदान का नया अंदाज: युवा वोटरों के लिए मुफ्त Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा, चुनाव आयोग की पहल

    Spread the love

    Spread the love   केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने अनोखी पहल की है। मुफ्त…


    Spread the love