देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

नुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की ओर से सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज की 16वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो ड्रोन से यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा होगी।

इसके अलावा मथुरा-वृंदावन, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल के कलाकार विभिन्न झांकियां के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से बाइक रैली निकाली जाएगी। जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णाे देवी गुफा में अनुष्ठान होंगे।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हर साल हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। घर या मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर पूजा करें। इस दौरान सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और तुलसी अर्पित करना शुभ होता है। 

बालाजी महाराज की शोभायात्रा में ये रहेगा खास

– श्रीराम मंदिर और बालाजी धाम की ज्योत के दर्शन

– पहली बार दो ड्रोन से पुष्पवर्षा

– कोटद्वार के सिद्धबली हनुमान जी की झांकी

– हवा में उड़ते हनुमान जी की झांकी

– हजारों फूल से सजेंगे बालाजी महाराज

– शिव बरात में अघोरियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन

– बाहुबली हनुमान जी के दर्शन

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर हुआ सुंदरकांड का पाठ

जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अनुष्ठान हुए। मंदिर में शाम के समय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम होगा। इसके लिए मंदिर को भव्य सजाया गया है। मंदिर में महायज्ञ के साथ जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद पूजा-अर्चना की जाएगी तो वहीं भजन-कीर्तन होंगे।

और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन- बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने की है इच्छा
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…