मीना शर्मा- ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री के बाद मीना के बगावती तेवर, बोलीं- राजकुमार का साथ तो मैं देने से रही

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री के बाद पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के बगावती तेवर दिख रहे हैं जिससे पार्टी असहज है। मीना का साफ तौर पर कहना है कि ठुकराल का साथ तो मैं देने से रही। आगे उन्हें क्या करना है इस बारे में जल्द निर्णय लेंगी। इधर, मीना के भाजपा में जाने की चर्चाएं भी तेज हैं।

 

ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होते ही मीना शर्मा ने पार्टी में अपने तीनों पदों से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना है कि वह कांग्रेस में 20 वर्षों से समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष के बाद वर्ष 2022 में कांग्रेस के बैनर से रुद्रपुर में विधानसभा का चुनाव लड़ा। तब ठुकराल ने भाजपा में रहते हुए कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों से लेकर उन्हें और उनके परिवार को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मीना ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस में शामिल कर पार्टी में उन सभी महिलाओं का अपमान हुआ है जो पार्टी के लिए दिन-रात काम करती आई हैं। इधर, मीना के बगावती तेवर से पार्टी असहज नजर आ रही है। कुछ पदाधिकारी मीना को मनाने में जुटे हैं। मीना का गरीब और बंगाली समाज की महिलाओं में अच्छा जनाधार माना जाता है।

मैं अपने तीनों पदों से इस्तीफा दे चुकी हूं। ठुकराल ने जिस तरह कांग्रेस, मुझे और मेरे परिवार को अपमानित किया उसके लिए वह माफी के लायक नहीं हैं। अपने समर्थकों से बात करने के बाद मैं जल्द कोई निर्णय लूंगी। – मीना शर्मा, कांग्रेस नेत्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष

पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया है उसका हमने स्वागत किया है। ठुकराल के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम सब मिल कर पार्टी के लिए काम करेंगे। जो लोग असंतुष्ट चल रहे हैं उन्हें मना लिया जाएगा। – हिमांशु गाबा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

और पढ़े  देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, 2 गिरफ्तार

ठुकराल के आने से मजबूत होगी कांग्रेस : ममता
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने के बाद महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान ममता रानी ने कहा कि ठुकराल के आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी। वहीं पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

वहां धर्मपाल सागर, अनुज, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, चमन, उमा, ज्योति टम्टा, नरेश सागर, रंजीत सागर, माया देवी, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…