टिहरी गढ़वाल Accident: लंबगांव के पास वाहन खाई में गिरने से चालक समेत 2 की मौत

टिहरी लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डंपर माजफ से माल खाली कर लौट रहा था। तभी क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय वाहन का ब्रेक फेल हो गया और डंपर अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

डंपर को सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) चला रहा था। उसके साथ गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36), निवासी ग्राम रौणिया भी सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य चलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  देहरादून: देश के पहले लेखक गांव में 25 अक्तूबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधि आएंगे
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…