ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी करीब 75 किमी है। चारधाम यात्रा शुरू होने में अब महज 17 दिन शेष हैं लेकिन तैयारियों के दावे जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं। ऋषिकेश से देवप्रयाग तक बदरीनाथ हाईवे पर 31 भूस्खलन जोन सक्रिय हैं, जिनका ट्रीटमेंट कार्य अब भी अधूरा है। कई स्थानों पर मलबा सड़कों के किनारे जमा है और विभाग खुद मान रहा है कि काम दिसंबर तक चलेगा। वहीं हाईवे पर स्वास्थ्य, पेयजल और सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा भी पर्याप्त नहीं है।







