ऊधमसिंहनगर- चैती मेला परिसर व मंदिर का 13 करोड़ से होगा विकास, CM ने दिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चैती मेले से अब तक प्राप्त हुई लगभग 13 करोड़ की धनराशि से चैती मेला परिसर का विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को मेला परिसर के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए।

मां बाल सुंदरी देवी उज्जैनी शक्तिपीठ पर आयोजित भजन संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत एक महोत्सव है। उन्होंने कहा कि यह मेला भव्य स्वरूप लेता जा रहा है। इस आयोजन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन बढ़ेगा और अनेक संभावनाएं सृजित होंगी। स्थानीय विकास भी तेज गति से आगे बढ़ेगा।

सीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए देश के जो प्रथम पंक्ति के राज्य हैं उसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चैती मंदिर को मानसखंड से जोड़ कर प्रमुख सांस्कृतिक व आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि चैती मंदिर हमारे उत्तराखंड के द्वार पर है इसलिए इसका मास्टर प्लान बनना चाहिए ताकि मंदिर का भव्य स्वरूप बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि चैती मेला मंदिर से अब तक प्राप्त लगभग 13 करोड़ रुपये की धनराशि जो कोष में जमा है उसका इस्तेमाल चैती मेला परिसर, मंदिर के विकास व मेले को व्यवस्थित करने के लिए मास्टर प्लान बनाने में किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश ने सबसे पहले समान नागरिकता का कानून लागू किया है। नकल का सख्त कानून भी प्रदेश में बनाया गया जिससे 30 हजारों युवाओं को पारदर्शिता के रोजगार मिला है। सरकार काशीपुर के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। सीएम ने कहा कि 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है। 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है।

और पढ़े  देहरादून-: Crime: चारधाम यात्रियों को 'लूट' रहे बिहार के ठग, केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर सबसे ज्यादा शिकायतें

सीएम ने कहा कि लगभग 1900 करोड़ की लागत से काशीपुर में पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार, ट्रीटमेंट प्लांट जैसे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा रोजगार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 1100 करोड़ रुपये की औद्योगिक हब परियोजना, सौ करोड़ रुपये की अरोमा पार्क परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा। शहर में बहुमंजिला पार्किंग, नई तहसील भवन का निर्माण कार्य जारी है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

    Spread the love

    Spread the loveमेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने…


    Spread the love

     नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी…


    Spread the love