भारत में कोरोना से मरने वाले लोगों ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 10853 नए संक्रमित ।

भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़े के अनुसार जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 260 दिनों बाद सबसे कम आए हैं वहीं मृतकों की संख्या ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार  बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,853 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान  526 लोगों की मौत हुई है जो कि कल की तुलना में 134 अधिक है। इसके अलावा 12,432 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 460,791 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 144845 सक्रिय मरीज बचे हैं और कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 33749900 हो गई है।

और पढ़े  इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…