ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

रान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास करने का दिखावा कर रहा है, लेकिन हकीकत में वह एक जमीनी हमले की योजना बना रहा है।

मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि दुश्मन सार्वजनिक रूप से बातचीत और संवाद के संदेश भेज रहा है, जबकि गुप्त रूप से जमीनी हमले की साजिश रच रहा है। गालिबाफ ने यह भी कहा कि ईरान के सैनिक अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें आग लगाकर खाक कर सकें।

क्या बोले ईरानी संसद के अध्यक्ष?
उन्होंने कहा, “दुश्मन बातचीत की बात करता है, लेकिन जमीनी आक्रमण की योजना बना रहा है। अमेरिका संघर्षविराम के लिए 15 सूत्रीय सूची के जरिए से वह हासिल करने की कोशिश कर रहा है जो वह युद्ध में नहीं जीत सका। हमारी सेनाएं तैयार हैं और हम कभी अपमानित नहीं होंगे।”

अमेरिका को सिखाएंगे सबक
ईरानी संसद के अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका को जवाब देकर उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए सबक सिखाएंगे। यह बयान उस क्षेत्रीय युद्ध के एक महीने बाद आया है, जो 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

और पढ़े  सिक्किम: इन बच्चों को मिलेगी जेईई-नीट की फ्रि कोचिंग, 2 महीने का क्रैश कोर्स भी; क्या है सरकार का प्लान?

ईरानियों से एकजुट होने की अपील
गालिबाफ ने ईरानियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि देश एक बड़े वैश्विक युद्ध में है, जो अपने सबसे गंभीर चरण में है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईरान अमेरिका को दंडित कर सकता है, उसे ईरान पर हमला करने का पछतावा करा सकता है और अपने वैध अधिकारों को दृढ़ता से सुरक्षित कर सकता है।

  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय के 12 दिन: पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन..

    नेपाल आपदा के बाद भारत में आया सैलाब अब दिन-ब-दिन जहरीला होता जा रहा है। इसके संपर्क में आते ही लोगों के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल जाता है। लोग…

    फ्रांस में पहला हिंदू मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा में 40 देशों से पहुंचे मेहमान, PM मोदी बोले- संबंध नई ऊंचाइयों पर

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को देश का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बीएपीएस अक्षरधाम संस्थान के गुरु महंतस्वामी महाराज…