अयोध्या: चिंगारी से यज्ञशाला में लगी भीषण आग, राम मंदिर से एक किमी दूर घटी घटना

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन के दिन शनिवार दोपहर यज्ञशाला में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण हवन कुंड में पड़ा नारियल फूटने से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है। यह घटना राम मंदिर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। गनीमत रही कि घटना से कुछ ही मिनट पहले करीब 4500 श्रद्धालु यज्ञ में पूर्णाहुति देकर बाहर निकल चुके थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

गनीमत रही कि घटना से कुछ ही मिनट पहले करीब 4500 श्रद्धालु यज्ञ में पूर्णाहुति देकर बाहर निकल चुके थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व व बक्सर (बिहार) के श्रीजीयर स्वामी की मौजूदगी में रामनवमी पर्व पर इस महायज्ञ का आयोजन 20 मार्च से चल रहा था। यज्ञशाला में बनाए गए 1251 कुंडों में प्रतिदिन करीब पांच हजार श्रद्धालु हवन-पूजन कर रहे थे। शनिवार को समापन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। सुबह लगभग 11:30 बजे यज्ञ समाप्त होने के बाद लोग बाहर निकल गए। इसके करीब 40 मिनट बाद, लगभग 12:10 बजे एक कुंड में रखा नारियल अचानक फट गया, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते यज्ञशाला को आग की चपेट में ले लिया। पछुआ हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरी यज्ञशाला जलकर राख हो गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान मुख्य पंडाल के पूर्वी छोर पर स्थित गोशाला में भी आग फैल गई। हालांकि गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के समय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि व वीआईपी मुख्य पंडाल में मौजूद थे। सूचना पर मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

spark from coconut bursting ignited fire in sacrificial hall in Ayodhya sacrificial pit burned

अधिकारी बोले-नहीं हुई कोई जनहानि
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यज्ञ मंडप की आग पास की गोशाला तक पहुंच गई थी, लेकिन समय रहते गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच गई थीं, जिससे स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: राम जन्मभूमि परिसर में फिर पहुंची SIT, बंद कमरे में बैंक कर्मचारियों से पूछताछ जारी

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद, पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक, गणना प्रक्रिया की निगरानी के नियमों को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बदलकर कमजोर कर दिया। रिपोर्ट में…


    Spread the love

    UP- यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, 8 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर…


    Spread the love