अयोध्या- 90 महिलाओं ने दिखाई परिचालक के 354 पदों के लिए दिलचस्पी

Spread the love

हिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को अयोध्या धाम बस अड्डा परिसर में महिला रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 354 महिला परिचालक पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। कुल 90 महिलाओं ने इस पद के लिए दिलचस्पी दिखाई, जिसमें अयोध्या से 46, अंबेडकर नगर से 18, सुल्तानपुर से 22 और अमेठी से 4 महिलाओं ने फार्म जमा किए। आवेदकों में अयोध्या जिले की महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही।

वर्तमान में अयोध्या डिपो में 27 महिला परिचालक कार्यरत हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) फाइनेंस और स्टेशन प्रबंधक (एसएम) शामिल हैं। यह समिति सभी आवेदनों की जांच और चयन प्रक्रिया की निगरानी करेगी। आरएम विमल राजन ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया के बाद अगले 10 दिनों के भीतर अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद बसों में तैनात किया जाएगा।

ऐसे होगी भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले सभी प्राप्त आवेदनों का प्रारंभिक परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद समिति के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन किया होगा। पात्रता के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही सीसीसी (कंप्यूटर प्रमाणपत्र) होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त आजीविका मिशन, कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्काउट-गाइड या एनसीसी में से किसी एक प्रमाणपत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को आतंकी घोषित किया जाए, UP पुलिस ने गृहमंत्रालय से की सिफारिश
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love