नैनीताल हाईकोर्ट- विवाह के बाद बने जाति प्रमाण पत्र पर आरक्षण नहीं, HC ने UP मूल की महिला की याचिका खारिज की

Spread the love

त्तराखंड हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण पर अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि केवल विवाह के आधार पर राज्य बदलकर प्राप्त किए गए जाति प्रमाण पत्र पर आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में जन्मी महिला की याचिका को खारिज कर दिया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई। याचिकाकर्ता ने 28 अक्टूबर 2024 को जारी राज्य सरकार के उस शासनादेश को चुनौती दी थी, जिसमें सहायक अध्यापक भर्ती में 16 फरवरी 2004 के नियमों के तहत ही आरक्षण देने की बात कही गई थी।

 

शासनादेश में स्पष्ट किया गया था कि ऐसे अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, जो अन्य राज्यों के स्थायी निवासी रहे हों और उत्तराखंड में विवाह के बाद जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। याचिकाकर्ता का तर्क था कि वह जन्म से अनुसूचित जाति वर्ग से है और उत्तर प्रदेश में उसका पालन-पोषण हुआ। उत्तराखंड में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति से विवाह के बाद उसने नैनीताल जिले की रामनगर तहसील से जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्राप्त किया, इसलिए उसे आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।

वहीं, राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस प्रकार का मामला पहले भी न्यायालय में विचाराधीन रह चुका है और उस पर स्पष्ट निर्णय दिया जा चुका है। कोर्ट ने राज्य सरकार के तर्कों से सहमति जताते हुए कहा कि यह मुद्दा पहले ही निर्णीत किया जा चुका है। ऐसे में वर्तमान याचिका भी उसी आधार पर निस्तारित की जाती है।

और पढ़े  हरिद्वार: प्रतीक यादव- वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित, बेहद भावुक माहौल में हुईं अंतिम धार्मिक रस्में

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

    Spread the love

    Spread the loveमेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने…


    Spread the love

     नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी…


    Spread the love