अयोध्या: एकादशी पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

 

योध्या में एकादशी के पावन अवसर पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में रविवार को लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें परिक्रमा मार्ग पर देखने को मिलीं। आसपास के जिलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बिहार से भी श्रद्धालु पहुंचकर परिक्रमा में शामिल हुए।

श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात कर भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित किया गया। ताकि, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में बीती 20 मार्च से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। शनिवार को इसका विधिवत समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में भी बिहार सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे।

महायज्ञ के समापन के अगले ही दिन एकादशी पर आयोजित पंचकोसी परिक्रमा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करते हुए भगवान के प्रति आस्था प्रकट की और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की।


Spread the love
और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश भारी बारिश की चपेट में, आज इन 46 जिलों में भीषण बरसात का अलर्ट जारी
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love