महाराष्ट्र : सिविल अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत..

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है। इस आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है।
आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वैंटिलेटर पर भी थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जानकारी के अनुसार जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीचो-बीच है।
आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

और पढ़े  टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…