एयरपोर्ट- उद्घाटन में CM योगी ने कहा- प्रदेश के विकास का लॉन्च पैड बनेगा एयरपोर्ट, विकास को गति मिलेगी

Spread the love

 

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के नवसृजन का प्रतीक है। यह प्रदेश के विकास का लॉन्च पैड बनेगा। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद नोएडा से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। अभी एयरपोर्ट पर एक रनवे तैयार हुआ है। परियोजना के चारों चरण पूरे होने के बाद कुल पांच रनवे होंगे जिससे विकास की गति और तेज हो जाएगी। शनिवार को एयरपोर्ट के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कहीं।

 

मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश की जनता की तरफ से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि विकास की ऊंचाइयों के साथ जनता को राहत देना प्रधानमंत्री की कार्य योजना का हिस्सा है। यह आज हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। नोएडा हवाईअड्डा इसी शृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रामनवमी पर देश में उत्सव व उत्साह का माहौल था जबकि दुनिया में अस्थिरता, अराजकता और संशय की स्थिति है। दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच, देश प्रथम के भाव से बनाई गईं योजनाओं से आम लोगों का विश्वास बढ़ा है।

दुनिया के देशों में अव्यवस्था के बीच भारत में बेहतर व्यवस्था बनाई गई है। पड़ोसी देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। अपने यहां पेट्रोलियम पदार्थ के दाम स्थिर है। देश में निर्बाध रूप से पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। उन्होंने भारत में पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क कम करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन रिकॉर्ड समय में हुआ है। यह डबल इंजन की सरकार की स्पीड को बताता है। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने किया था और अब वही लोकार्पण कर रहे हैं। सीएम ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों के कारण प्रदेश का विकास 2017 तक रुका रहा। इसी वजह से उत्तर प्रदेश बदनामी व अव्यवस्था का शिकार बना लेकिन अब इसे बेहतर दिशा की ओर ले जाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार इसके लिए तेज गति से काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि नोएडा और जेवर में निवेश आने से लाखों रोजगार पैदा होंगे।

ग्लोबल एविएशन के नक्शे पर यूपी का बड़ा स्थान 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से जेवर लॉजिस्टिक व कनेक्टिविटी का हब बनेगा। इससे प्रदेश की यह यमुना एक्सप्रेसवे से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे आसपास के राज्यों को भी फायदा होगा। वहां के निवासियों के लिए भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। ग्लोबल एविएशन के नक्शे पर यूपी का बड़ा स्थान बना गया है।

और पढ़े  कक्षा 6 की छात्रा से छेड़खानी: किशोरी ने विरोध किया, चलते ऑटो से फेंक दीं, सड़क पर गिरकर हुई घायल

एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
यमुना सिटी। प्रधानमंत्री की जनसभा खत्म होने के बाद एयरपोर्ट परिसर और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक बस, कार और अन्य वाहन रेंगते रहे। लोगों को तेज धूप में घंटों तक खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

सभा में आने वाले वाहनों के लिए 15 पार्किंग बनाई गई थीं जिनमें 4000 बसों समेत लगभग 6-7 हजार वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई थी। जनसभा समाप्त होने के बाद जब ये वाहन निकले तो सड़कों पर भीषण जाम लग लग गया।

जनसभा के लिए टोल टैक्स फ्री
पीएम की जनसभा में आने वाले लोगों को जेवर टोल पर टैक्स नहीं देना पड़ा। सुबह आगरा की ओर से जेवर आने वाले वाहनों का टैक्स फ्री था जबकि नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को टैक्स देना पड़ रहा था। जनसभा के बाद आगरा की ओर जाने वाले वाहनों का टोल टैक्स फ्री कर दिया गया। जनसभा के बाद आगरा की ओर से नोएडा आने वालों से टोल टैक्स वसूला जा रहा था।
-आनंद सिंह, निदेशक यमुना एक्सप्रेसवे

मोदी के पुतले को ले गए साथ
जनसभा खत्म होने के साथ ही भीड़ लौटने लगी तो इस दौरान लोगों ने रास्तों में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतलों को उठाना शुरू कर दिया। लोग सिर पर रखकर पुतलों को ले गए। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं।

बीच में खाली हो गईं कुर्सियां
प्रधानमंत्री का भाषण आखिर में हुआ। पीएम कार्यक्रम में देरी से पहुंचे थे। इस कारण जब उनका भाषण चल रहा था तो पंडाल में मौजूद लोग वहां से जाने लगे। ज्यादातर कुर्सियां खाली हो गईं। यह देखकर मंच पर मौजूद नेताओं ने भीड़ को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन लोगों के जाने का सिलसिला जारी रहा।

और पढ़े  जासूसी नेटवर्क से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में बड़ा खुलासा, 3 खातों में भेजे गए 45 लाख रुपये

पीएम बनकर किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री के आने से पहले प्रशासनिक अधिकारी मंच पर तैयारियों को पुख्ता कर रहे थे। अभ्यास चल रहा था। इसमें उद्घाटन का अभ्यास भी शामिल था। एडीएम ने पीएम बनकर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। हालांकि बाद में प्रधानमंत्री ने ही उद्घाटन किया।

तैनात रहीं डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें
यमुना सिटी (संवाद)। आयोजन स्थल पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जनरल ब्लॉक, वीआईपी ब्लॉक और वीवीआईपी ब्लॉक के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य कैंप लगाए गए थे। इन कैंपों में आम बीमारियां जैसे पेट दर्द, सिर दर्द, बुखार और अन्य कई आम बीमारियों के इलाज के लिए व्यवस्था की गई थी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम शिविरों पर तैनात रही। एंबुलेंस की तैनाती भी की गई थी।

अब उड्डयन व उत्तम प्रदेश बना यूपी  
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अब उड्डयन और उत्तम प्रदेश बनता जा रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हैं जो कि प्रदेशवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं कारणों से प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने जेवर के युवा, किसानों का आभार व्यक्त किया। यहां उन्होंने कहा कि देश को एक ऐतिहासिक एयरपोर्ट जेवरवासियों की वजह से मिला है।

एयरपोर्ट के शुभारंभ समारोह में संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि जहां के लोग रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाया करते थे अब उसी जेवर में विदेशों तक से लोग रोजगार के लिए पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू होने से पर्यटक यहां आएंगे तो संभावनाएं और अवसर बढ़ेंगे, जिससे ग्राउंड हेंडलिंग, कार्गो, मेंटिनेंस, सिक्योरिटी रियल एस्टेट, टूरिज्म, होटल, लॉजिस्टिक्सि समेत तमाम सेक्टरों को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़े  Noida Airport- उद्घाटन से एक दिन पहले PM मोदी ने साझा कीं एयरपोर्ट की तस्वीरें, लिखी ये बात

उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक विमान में सफर करने वाले चुनिंदा वर्ग ही हुआ करते थे, लेकिन अब हर वर्ग का व्यक्ति विमान में आसानी से सफर कर रहा है। ट्रेन के टिकट के समान विमान का किराया होने से यात्रा और सुगम हुई है। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को देखते हुए लंबे समय से अन्य एयरपोर्ट की दरकार थी। ब्यूरो

सारस की उड़ान बनी पहचान
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट ने अपनी ब्रांड पहचान को खास और वैश्विक स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए सारस को अपना लोगो बनाया है। सारस यूपी का राजकीय पक्षी है जिसमें विकास के साथ सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरणीय संतुलन को भी समान महत्व दिया जा रहा है।

सारस समृद्ध परंपरा और प्रकृति का प्रतीक है। एयरपोर्ट के लोगो में इसे शामिल कर राज्य की विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया गया है। लोगो को पतली और एकीकृत रेखाओं से तैयार किया गया है जो गति, कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संकेत देती हैं।

नीले-हरे रंग का ग्रेडिएंट तकनीकी प्रगति और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन को दर्शाता है जो सरकार की ग्रीन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट नीति के अनुरूप है। लोगो में उड़ता सारस प्रगति, आत्मविश्वास और नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते उत्तर प्रदेश का प्रतीक माना गया है।


Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के…


    Spread the love

    मैनाठेर कांड- 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह, 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveमैनाठेर बवाल के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे मजबूत चार्जशीट, दमदार पैरवी और गवाही अहम रही। इस केस में तीन सौ तारीखें पड़ीं। 22 गवाह…


    Spread the love