देहरादून: सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार, पढ़ें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

 

कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया। मंत्री गणेश जोशी और भरत चौधरी को सरकार ने दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया है।

प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी व रुद्रप्रयाग, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली व चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर और राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

पहले छह कैबिनेट मंत्री थे, जिन कारण एक मंत्री पर दो-दो जिलों का प्रभार था। कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्री बन गए हैं, जिससे मंत्रियों पर जिला प्रभारी का कामकाज हल्का हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए ये मंत्री अब जिलों में जनता, कार्यकर्ताओं, योजनाओं के निरीक्षण को ज्यादा समय दे सकेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश स्वास्थ्य प्राधिकरण के सर्वर में सेंध की कोशिश, पासवर्ड हैक कर क्रेडेंशियल्स चुराने की साजिश
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…