हल्द्वानी- 203 ग्राम स्मैक के साथ रुद्रपुर की महिला तस्कर गिरफ्तार

 

ल्द्वानी में पुलिस और एसओजी ने बुधवार दोपहर रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर बेलबाबा के पास रुद्रपुर की कनिका को गिरफ्तार किया। उसके पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दो साल में ये सबसे बड़ी बरामदगी है। बिलासपुर के तस्कर से लाई गई स्मैक को हल्द्वानी में खपाने की तैयारी थी। महिला को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

 

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर पौने तीन बजे पुलिस और एसओजी ने बेलबाबा स्थित बैरियर के पास संयुक्त चेकिंग की। यहां संदिग्ध रूप से खड़ी महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कनिका (40 वर्ष) निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप जिला ऊधम सिंह नगर बताया।

महिला कांस्टेबल ने तलाशी ली तो उसके पास से 203 ग्राम स्मैक मिली। एसएसपी ने स्मैक पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही एसओजी के कुंदन कुमार को मैन ऑफ द मंथ से पुरस्कृत करने की बात कही।

बिलासपुर के फारूख की तलाश
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह स्मैक रामपुर (यूपी) के बिलासपुर निवासी फारूख से लेकर आई है। पुलिस ने फारूख के लिए जाल बिछा दिया है। उसके पकड़े जाने के बाद स्मैक तस्करी की पूरी चेन सामने आएगी।

 

बनभूलपुरा में करनी थी डिलीवरी
कनिका लंबे समय से स्मैक तस्करी से जुड़ी है लेकिन पहली बार पुलिस की पकड़ में आई है। उसका पति पेंटर है और मजदूरी करता है। कनिका ने बताया कि उसे ये स्मैक बनभूलपुरा में डिलीवर करनी थी।

और पढ़े  देहरादून: खड़गे की सभा के बाद मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का विरोध, गरमाया विवाद, महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर

निदान पोर्टल पर अपडेट होगी तस्करी
केंद्र सरकार ने निदान पोर्टल बनाया है। देश के किसी भी राज्य की पुलिस नशीले सामान की बरामदगी करेगी तो उसे निदान पोर्टल पर अपडेट करना होगा। यह मामला भी कमर्शियल तस्करी से जुड़ा है। इसकी डिटेल इसमें दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई होनी है। इसमें तस्करी से बनाई गई संपत्ति के जब्तीकरण व अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।

  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…