देहरादून- दून में आज से कथा सुनाएंगे देवकीनंदन ठाकुर महाराज,  दो अप्रैल को झांकी के साथ होगा समापन

Spread the love

ध्यात्मिक गुरु और प्रसिद्ध भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज शुक्रवार से दून में कथा सुनाएंगे। रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा दो अप्रैल तक चलेगी। बृहस्पतिवार को विश्व शांति सेवा समिति देहरादून ने देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

कथा के संबंध में प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक सुनील शर्मा और संदीप रस्तोगी ने बताया कि 27 मार्च को कलश यात्रा, भागवत महात्म्य, व्यास पूजन व कुंती स्तुति से कथा का शुभारंभ होगा। प्रत्येक दिन दोपहर साढ़े तीन बजे से कथा शुरू होगी, जो छह बजे तक चलेगी।

28 मार्च को कपिल-देवहूति संवाद, सती एवं ध्रुव चरित्र का वर्णन किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को भरत चरित्र, नृसिंह व वामन अवतार की कथा सुनाई जाएगी। 30 मार्च को श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

31 मार्च को कृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा। एक अप्रैल को उद्धव चरित्र, रुक्मिणी विवाह व राम पंचाध्यायी का वर्णन जबकि दो अप्रैल को झांकी लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष च व्यास पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा: केदारनाथ अस्पताल में भर्ती मरीज की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से एम्स किया रेफर
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love