चारधाम यात्रा- अब बीकेटीसी की वेबसाइट पर मिलेगी धामों में पूजा सहित हर जरूरी जानकारी, जल्द होगी शुरू

दरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की वेबसाइट के माध्यम से अब देश दुनिया के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा व धामों में पूजा से संबंधित हर जरूरी जानकारी आसानी मिलेगी। बीकेटीसी की वेबसाइट को उच्चीकृत करने का काम चल रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले वेबसाइट पर सभी जानकारी मिलने शुरू हो जाएगी।

बीकेटीसी के अधीन बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा 47 मंदिर हैं। इन मंदिरों में पूजा पाठ व दर्शन बीकेटीसी के माध्यम से कराए जाते हैं। वर्तमान में बीकेटीसी की वेबसाइट बनी है लेकिन पिछले कई वर्षों से वेबसाइट अपडेट नहीं हुई है। जिस कारण देश दुनिया के श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजा पाठ व दर्शन से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि वेबसाइट को उच्चीकृत किया जा रहा है। वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजा व्यवस्था के अलावा सभी जानकारी मिलेगी। बीकेटीसी के विश्राम गृहों के साथ ही विशेष पूजा शुल्क, बुकिंग की जानकारी दी जाएगी।

और पढ़े  रुड़की: खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, चमोली में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए स्वदेशी तकनीक तैयार
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…