देहरादून- बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ पद पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

Spread the love

दरी केदार मंदिर समिति के सीईओ पद पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति में नए मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए कवायद हो रही थी।

 

बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के बाद से पद खाली था। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश सरकार जल्द बीकेटीसी में सीईओ की तैनाती करने की तैयारी में थी।

कई पीसीएस अधिकारी भी सीईओ पद पर सेवाएं देने के लिए सिफारिश लगा रहे थे। देश के प्रसिद्ध मंदिर महाकाल मंदिर, वैष्णो देवी, तिरुपति बालाजी, सिद्धि विनायक समेत अन्य बड़े मंदिरों में प्रशासनिक पद पर आईएएस अधिकारी को तैनात किया जाता है। इसी तर्ज पर सरकार इस बार बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ पद पर तैनात करने की तैयारी कर रही थी। आखिर में रुद्रप्रयाग डीएम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Spread the love
और पढ़े  Khanduri: हमेशा पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे जनरल खंडूड़ी,कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा रहते थे साथ खड़े
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love