हरिद्वार- कूड़ा बीनने वाले युवक को साथी ने पत्थर से मार डाला, आरोपी बोला- शराब पीकर अश्लील हरकतें कीं

Spread the love

गर कोतवाली क्षेत्र स्थित मायादेवी मंदिर पार्किंग में कूड़ा बीनने वाले युवक ने साथी युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने खुद वादी बन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली है। पुलिस ने आरोपी संजीव निवासी संभल (यूपी) को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को सूचना मिली कि मायादेवी मंदिर पार्किंग में दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो रहा है। एक युवक दूसरे के सिर पर पत्थर से हमला कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां करीब 45 वर्षीय व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने खुद वादी बनकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीमें गठित की गईं।


 

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के साथ ही गंगाघाट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व पार्किंग स्थलों पर चेकिंग की गई। आरोपी की पहचान करते हुए ललताराे पुल के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम संजीव (20) निवासी सिरसी रहमतपुर, थाना मैनाढेर, संभल, यूपी बताया है।

और पढ़े  देहरादून: कार में इंजेक्शन लगाकर महिला डॉक्टर ने दी जान, एचओडी पर प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

अश्लील हरकतें कीं, इसलिए मार डाला

सीओ सिटी ने बताया कि संजीव ने बताया है कि वह मृतक के साथ पिछले करीब 15 दिनों से कूड़ा बीन रहा था। बुधवार रात दोनों ने शराब पी और पेड़ के नीचे सो गए। उस व्यक्ति ने संजीव के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।


Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love