अयोध्या- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किये, बोले- रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य

 

रिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी और कनक भवन में भी माथा टेककर पूजा-अर्चना की। अयोध्या पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद निर्मल खत्री भी मौजूद रहे।
दिग्विजय सिंह ने उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या आना उनका सौभाग्य है। उन्होंने देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए
कहा कि रामलला के दर्शन की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो आज पूर्ण हुई। राम मंदिर विरोध के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान रहा है और उन्होंने 1,11,000 रुपये का सहयोग दिया था। उन्होंने कहा, जब रामलला ने बुलाया, तब हम अयोध्या आ गए। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, जैसे अमेरिका-ईरान तनाव और पेट्रोल-डीजल की स्थिति पर पूछे गए सवालों पर उन्होंने टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि वह धार्मिक यात्रा पर हैं और आज राजनीति की कोई
बात नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कनक भवन में दर्शन के दौरान बताया कि यह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ महाराज से जुड़ा हुआ है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अयोध्या आगमन पर महार्षि वाल्मीक एयरपोर्ट आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम की अगवाई में जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे बेबाक शैली के नेता जो भारतीय राजनीति के पुरोधा हो उनका स्वागत करना बहुत ही सम्मान
की बात है मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश में पार्टी की नीतियों एवं पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में की विचार विचार विमर्श हुआ।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की गांव गरीब की सेवा करके आम लोगो को कांग्रेस से जोड़कर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में श्री सिंह के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शैलेंद्र मणि पांडे, महेश वर्मा, उमेश उपाध्याय,
रुद्रप्रताप सिंह, रिशु दया तिवारी, राजकुमार सिंह अध्यक्ष राज प्रताप सिंह दिलीप राजेंद्र प्रसाद, रामकिशोर वर्मा, कुमार, राजकुमार पांडे, तिवारी, राम अवध पासी, रावत, पंकज सिंह, हृदय न मिश्रा, जनार्दन सिंह, पीयूष विवेक दुबे, अब्दुल कलाम, स सिंह, बबलू पांडे, धर्मेंद्र फास्टर, मिश्रा, नागा राम लखन दास, मोहन मिश्रा, फ्लावर नकवी, म जिलाध्यक्ष नाजिम फातिमा मौजूद रहे।

और पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा चोरी: '25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना', चंपत राय की डायरी में नया खुलासा
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…