चमोली- गैरबारम गांव में चारा पत्ती लेने जंगल गई भोजनमाता पर गिरा बोल्डर,  हुई मौत

चारा पत्ती लेने जंगल गई गैरबारम गांव की एक महिला की पत्थर गिरने से दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह घास लेने जंगल गई थी। जहां पर ऊपर से एक बोल्डर आने से कमला देवी घायल हो गई। उसे 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोष कर दिया।

ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और आशंका जताई कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा है वहीं से पत्थर गिराया गया है। इसी कारण महिला की मौत हुई है। उन्होंने इसकी जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस ने फिलहाल मामला शांत कर दिया है। सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता का कहना है कि महिला अस्पताल पहुंचने के दौरान ही मौत हो गई थी। मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजन माता थी।

और पढ़े  पिथौरागढ़: छारछुम पुल पर भारतीय गांव के नाम का बोर्ड लगाने पर नेपाल में विरोध, उठाया ये सवाल
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…