हल्द्वानी- बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: पीएम आवास के फॉर्म जमा करने के लिए लगी भीड़, 449 आवेदन जमा

Spread the love

ल्द्वानी के बनभूूलपुरा में मंगलवार को भी कैंप जारी रही। रेलवे स्टेशन और राजकीय इंटर काॅलेज में शाम तक 313 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म जमा कराए। अब तक 449 लोग पात्रता सहित अपने आवेदन जमा कर चुके हैं।

मंगलवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम कैंपों की निगरानी करती रही। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद 31 मार्च तक पीएम आवास की पात्रता जांचने की प्रकिया चल रही है। अब तक करीब 6900 आवास के फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। पुलिस बल कैंप स्थल पर तैनात रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी कैंप में ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने भी कैंपों का निरीक्षण किया।

शिविर के आसपास अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में लगे शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा और मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में संचालित कैंपों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। शिविर स्थल के आसपास अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: बीसी खंडूड़ी- अहम फैसले लेने में विपक्ष को विश्वास में लेते थे खंडूड़ी, वो काम जिनके लिए रहेंगे याद
  • Related Posts

    Weather: नैनीताल घूमने का प्लान है तो ठहरिये! जानें मौसम का हाल..

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल में कभी ठंडी वादियों और सुकूनभरे मौसम के लिए मशहूर सरोवर नगरी अब रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में है। 22 मई 2026 को नैनीताल का तापमान बीते पांच…


    Spread the love

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love