Weather यूपी: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

उत्तरप्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार देर शाम पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

शुक्रवार 27 मार्च को इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर मार्च का आखिरी सप्ताह बूंदाबांदी और तापमान में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा और कई जगह सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ।

27 मार्च से विक्षोभ का असर: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा। वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है। इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी।

और पढ़े  प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…