पश्चिम एशिया संघर्ष- नहीं थम रहा पश्चिम एशिया में हिंसक संघर्ष,मिसाइल-ड्रोन हमले की कोशिशें, लेबनान में इस्राइली एयरस्ट्राइक से दो की मौत 

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी संघर्ष हर दिन और भी भयानक रूप ले रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों से क्षेत्र में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं, वहीं ईरान भी खाड़ी देशों और अमेरिकी ठिकानों पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है। मिसाइल और ड्रोन हमलों की गड़गड़ाहट के बीच यह संघर्ष अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है।

 

जर्मनी के रक्षा मंत्री बोले- ईरान युद्ध दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं के लिए आपदा

जर्मनी के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान युद्ध ‘विश्व की अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक आपदा’ है। बोरिस पिस्टोरियस ने ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच छिड़े युद्ध के राजनयिक समाधान का आह्वान किया है। उन्होंने इस संघर्ष को आर्थिक विपदा बताया है। कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में पत्रकारों से बात करते हुए पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी किसी भी प्रकार की शांति स्थापित करने में मदद करने के लिए तैयार है।

कुवैत ने जारी की विकिरण संबंधी चेतावनी, ईरान के परमाणु संयंत्र के पास हुआ था हमला

ईरान के परमाणु संयंत्र के पास हुए हमलों के बाद कुवैत ने विकिरण संबंधी चेतावनी जारी की। कुवैत ने निवासियों को घर के अंदर रहने, बाहर अनावश्यक आवाजाही से बचने और सभी खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह बंद रखने की सलाह दी। आईएईए ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की मामूली दुर्घटनाएं भी गंभीर जोखिम पैदा करती हैं।

दुश्मन हमारी द्वीप पर कब्जा करने की योजना में- ईरान की संसद अध्यक्ष

ईरान की संसद के अध्यक्ष एमबी गलीबाफ ने चेतावनी दी है कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ शत्रु देश ईरान के एक द्वीप पर कब्जा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा बलों के जरिए सभी दुश्मन गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

और पढ़े  बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

अपने एक्स पोस्ट में गलीबाफ ने लिखा “कुछ खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, हमारे दुश्मन एक क्षेत्रीय देश के सहयोग से ईरानी द्वीप पर कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं। हमारी सेनाएं सभी दुश्मन गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और यदि वे कोई कदम उठाते हैं, तो उस क्षेत्रीय देश के सभी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को लगातार और अनवरत हमलों से निशाना बनाया जाएगा।”

ईरान के लमर्ड एयरपोर्ट पर अमेरिका-इस्राइल का हमला, कोई हताहत नहीं

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी फार्स प्रांत स्थित लमर्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकी और इस्राइली हमले में प्रोजेक्टाइल गिरे। ईरानी सरकारी एजेंसी IRNA ने बताया कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और नुकसान सीमित है। इससे पहले लमर्ड क्षेत्र में हुए हमलों में नागरिक हताहत हुए थे, जिससे इलाके की संवेदनशीलता बढ़ गई है।

UAE में मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिशें, एयर डिफेंस ने इंटरसेप्ट किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश में मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिशें की जा रही हैं। एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है।

लेबनान में इस्राइली एयरस्ट्राइक, 2 की मौत, 8 घायल

दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के हारूफ कस्बे में इस्राइल के हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए। लेबनान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हमले के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। इससे पहले दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में तीन लोगों की मौत और 11 घायल हुए थे।

और पढ़े  आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण…


    Spread the love

    PM Modi- थोड़ी देर में जींद पहुंचेंगे PM मोदी, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को करेंगे रवाना

    Spread the love

    Spread the loveदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे।    …


    Spread the love