देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

Spread the love

 

 

देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई जबकि प्रशासन के पास स्टॉक में 35,262 घरेलू और 1,313 व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर बना है, जिससे संकट बरकरार है।

एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया है। इन टीमों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि इन प्रयासों के बावजूद हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

 

आंकड़ों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों का बैकलॉग सोमवार को फिर बढ़कर करीब 90 हजार तक पहुंच गया है, जो आपूर्ति व्यवस्था की चुनौतियों को दर्शाता है। उधर, जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी 12 शिकायतें दर्ज की गई हैं। जिला खाद्य पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम की ओर से समस्याओं के त्वरित समाधान का दावा किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बोर्डिंग स्कूल: छात्र की सिसकियों ने खोला प्रबंधन की हैवानियत का राज
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love