देहरादून- लापरवाही..मरीज को जिंदा बताकर परिजनों को सौंपा, 4 अस्पताल गए, प्रबंधन ने पुलिस को दी मौत की सूचना

रबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में शनिवार को घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजन अस्पताल से मरीज को लेकर चले गए, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मरीज के मौत की सूचना भेज दी। परिजन एक के बाद एक अस्पतालों में महिला को लेकर भटकते रहे। बाद में झाझरा स्थित एक संस्था के अस्पताल ने महिला के मौत की पुष्टि की। करीब ढाई घंटे तक परिजनों और ग्रामीणों को समझाने के बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मृतका का पंचनामा भरा गया।

जानकारी के अनुसार, सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक 25 वर्षीय मुस्लिम महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान परिजन अपने साथ ले गए। परिजन छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों तक महिला का उपचार कराने के लिए भटकते रहे। तीन अस्पतालों के हाथ खड़े करने के बाद वह करीब 20 किलोमीटर दूर झाझरा स्थित एक संस्था के अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि अस्पताल लाने से 10 मिनट पहले महिला की मौत हो चुकी है। उसके बाद परिजन मृतका को लेकर गांव पहुंचे। इस दौरान मृतका को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी चल रही थी।

 

शाम करीब 7:00 बजे सहसपुर कोतवाली पुलिस के पास हरबर्टपुर स्थित संस्था के अस्पताल से महिला की मृत्यु की सूचना पहुंची। उसके बाद पुलिस बैरागीवाला पहुंची, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने पंचनामे के लिए शव देने से इंकार कर दिया। सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य जसविंदर सिंह बिट्टू मौके पर पहुंचे। मौके पर करीब दो हजार से अधिक ग्रामीण एकत्र हो गए थे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों को प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मनाया।

करीब ढाई घंटे तक मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के मान मनौव्वल के बाद वह उसका पंचनामा भरवाने के लिए तैयार हुए। मृतका के शव को दोबारा अस्पताल लाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पंचनामा भरने के बाद एसडीएम की अनुमति पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़े  व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…