राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो सकता है। ट्रस्ट की बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्य बैठक में पहुंचे और बैठक शुरू हो गई है। पढ़िए..

 

 

ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी राम मंदिर के लिए रवाना, बैठक में होने वाले निर्णयों पर सबकी निगाहें

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मणिरामदास छावनी से राम मंदिर के लिए रवाना हो गए। वहीं, ट्रस्ट सदस्य विश्व प्रसन्न तीर्थ समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे हैं।

बैठक को लेकर संत समाज, श्रद्धालुओं और अयोध्यावासियों की निगाहें ट्रस्ट द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा सीईओ की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक के निर्णयों को लेकर देशभर के रामभक्तों और अयोध्यावासियों में उत्सुकता बनी हुई है।

चंपत राय बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए चंपत राय मंदिर पहुंचे।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे। वे मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और चंपत राय (महासचिव) व अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे के मामले पर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने आए हैं।
और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…