ऋषिकेश- नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव, मां की शिकायत पर तीन लोगों पर FIR दर्ज

षिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। जहां एक महिला उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती थी। आरोपी नाबालिग को धर्म विशेष के रीति-रिवाज अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे थे।

 

नाबालिग ने मां की बात मानना बंद कर दिया और संबंधित रीति-रिवाज अपनाने लगी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  चमोली: रामणी गांव में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले किशोर और किशोरी के शव, फैली सनसनी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…